शिवपुरी- समाजसेवा, जनसेवा सहित सेवाभावी कार्यों में अग्रणीय रहने वाली संस्था जानकी सेना संगठन के द्वारा सेवार्थ संकल्प समारोह कार्यक्रम का आयोजन आज 3 जुलाई रविवार को दोप.1 बजे से 2 बजे तक स्थानीय होटल मातोश्री में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से संस्था से जुड़े शहरी क्षेत्र के 156 नव दायित्व सदस्य नियुक्त होकर संगठन के सेवार्थ संकल्प कार्यक्रम में शामिल किए जाऐंगें।
जानकारी देते हुए अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम रावत ने बताया है कि जानकी सेना संगठन के द्वारा संगठन के कार्य उद्देश्यों की विस्तारता के लिए शहर के हर वार्ड में एक वार्ड महिला अध्यक्ष/उपाध्यक्ष व पुरुष वर्ग में वार्ड प्रमुख/सह प्रमुख की नव नियुक्तियां की जा रही है, जहां नव नियुक्त समस्त सदस्यों का भव्य विशाल शपथ संकल्प समारोह आज रविवार को रखा गया है। यहां आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था संगठन की सोशल मीडिया टीम सदस्य संभालेंगें जिसके तहत संस्था के नवीन 156 सदस्यों को सेवार्थ संकल्प से जोड़ा जाएगा इसे लेकर इन सभी का शपथ समारोह भी इस आयोजन में होगा। कार्यक्रम 03 जुलाई रविवार को स्थानीय होटल मातोश्री ग्वालियर वायपास शिवपुरी पर दोपहर 01 बजे से 02 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सभी नवीन सदस्यों से इस आयोजन में सहभागिता प्रदान करने का आग्रह किया गया है।






Be First to Comment