शिवपुरी-शिवपुरी में चार्तुमास करने आए परम पूज्य आचार्य श्री वा. कुलचंद्र सूरी जी की भव्य शोभायात्रा का स्वागत समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा स्थानीय कोर्ट रोड़ पर स्टॉल लगाकर किया गया साथ ही यहां संस्था अध्यक्ष संजीव जैन, सचिव गणेश धाकड़ व कोषाध्यक्ष सुकेश मित्तल सहित अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुनिश्री से आर्शीवाद प्राप्त किया।
बताना होगा कि भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वारा शिवपुरी नगर की धन्यधरा पर परम पूज्य आचार्य श्री वि. कुलचंद्र सूरी जी महाराज साहब संसध का चातुर्मासिक प्रवेश के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का स्वागत समारोह परिषद के वरिष्ठ गोपाल अग्रवाल के प्रतिष्ठान गोपाल मेडीकल माधव चौक पर भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वारा किया गया। यहां प.पू.महाराज सहाब के भव्य शोभायात्रा के स्वागत के अवसर पर अध्यक्ष संजीव जैन, शाखा के वरिष्ठ मध्य प्रदेश राज्य पाठय पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री प्रहलाद भारती, शाखा संरक्षक डाँ राजेन्द्र गुप्ता, विजय जैन, नगर समन्वयक हेमंत ओझा, प्रांतीय संयोजक तरूण अग्रवाल, सम्पर्क प्रमुख वीरेंद्र शर्मा, सेवा प्रकल्प प्रमुख गोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप वशिष्ठ, अशोक अग्रवाल, विजय आरोरा, राजेश सिधल, प्रचार सचिव नवीन मलिक, श्रीमती मंजू आरोरा महिला सह संयोजिका श्रीमती प्रीति जैन सहित समस्त सदस्य उपस्थित हुए।






Be First to Comment