Press "Enter" to skip to content

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बोली: ​पति करता है मारपीट, लगाता है गलत आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! मेरी बहन की मौत के बाद परिवारजनों ने मेरी शादी उसी के पति से करवा दी थी। शादी के बाद मेरी आंगनबाड़ी में नौकरी लग गई और पति ने कामधंधा बंद कर शराब पीना शुरू कर दिया। पिछले कई सालों से मैं परिवार का खर्चा उठा रही हूं। मेरा पति आए दिन शराब पीकर मेरी मारपीट करता है और मुझ पर गलत आरोप लगाता है। मामले को लेकर पुलिस में भी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

लक्ष्मी कोली ने हाल निवासी शिवपुरी ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि आज से 17—18 साल पहले उसकी बहन की मायके में डिलेवरी हुई। इस दौरान उसकी मौत हो गई। मेरे पिता ने मेरी शादी दीदी के पति प्रकाश कोली पुत्र मांगीलाल कोली निवासी रेलवे स्टेशन पानी की टंकी के पास कोलारस से कर दी थी। शादी के कुछ दिन तक तो सबकुछ ठीक चलता रहा लेकिन इसी बीच पति शराब पीने लगा और आए दिन मेरी मारपीट करने लगा। इसके बाद मेरी आंगनबाड़ी में नौकरी लग गई। नौकरी लग जाने के बाद मैं परिवार का खर्च उठाने लगी। मेरे पति ने काम धंधा बंद कर दिया और घर बैठ गए। इस दौरान पति रोज शराब पीकर आते और मेरी मारपीट करते। इस मारपीट से परेशान होकर मैंने तालाक के लिए आवेदन लगा दिया और शिवपुरी आकर किराए से रहने लगी। लेकिन यहां भी पति मुझे परेशान करने आ जाते हैं। बीते रोज वह अपने साथियों के साथ आए और मेरे कमरे के अंदर घुसकर तोड़फोड़ कर गए। मैं जहां भी किराए से मकान लेती हूं वहां यह आ जाते हैं और मारपीट कर सामान की तोड़फोड़ कर जाते हैं। यहां तक कि मेरा पति मुझ पर गलत आरोप लगाता है और किसी से चक्कर होने की बात कहता है। मामले को लेकर पुलिस भी कुछ नहीं कर रही है जिस कारण मेरे पति के हौसलते बुलंद हैं। इसलिए आप मामले में सुनवाई करें और पति के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!