Press "Enter" to skip to content

पार्षद प्रत्याशी का कोतवाली में हंगामा, शराब पीकर कोतवाली में ही गाड़ी ठोकी, मंदिर की रेलिंग तोड़ी बेरिकेट गिराए / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाने में आज एक शराब पार्षद पद के प्रत्याशी ने हंगामा खड़ा कर दिया। वह शराब पीकर अपनी कार से आया और सीधे कार कोतवाली में घुसा ​दी जिससे कोतवाली में स्थित मंदिर की रेलिंग टूट गई और बेरिकेट गिर गए। इतना ही नहीं शराब के नशे में वह पुलिस को भी परेशान करने लगा।

राजीव गुप्ता नगर पालिका परिषद शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 11 से पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उक्त युवक आज अपनी शराब पीकर आया और अपनी गाड़ी को सीधे कोतवाली में घुसा दिया। राजीव गुप्ता इतने नशे में थे कि उन्होंने कोतवाली में स्थित मंदिर की रेलिंग तोड़ दी और वहां रखे बेरिकेट गिरा दिए। इतना ही नहीं जब पुलिस ने समझाईश दी तो उनकों ही धमकाने लगा। मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!