Press "Enter" to skip to content

चोला चढ़ाने भटनावर जा रहे बाइक सवारों ने कार ने मारी टक्कर, घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत राम स्टील के पास एक कार चालक ने वाहन को तेज रफ्तार से चलाते हुए बाइक सवारों में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार कमरलाल पुत्र पुकी 48 वर्ष, गीता कुशवाह पत्नी कमरलाल 40 वर्ष निवासी बछौरा अपने जीजा अमरजीत कुशवाह पुत्र रतिराम निवासी चक नोहरी के साथ भटनावर में स्थित हनुमान मंदिर पर चोला चढ़ाने जा रहे थे तभी राम स्टील के पास ग्वालियर रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों जमीन पर गिरकर चोटिल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन यहां से परिजन उन्हें प्रायवेट हॉस्पिटल ले गए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!