Press "Enter" to skip to content

ग्रीन संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा ने किया पौधारोपण, क्षेत्र के विकास का लिया संकल्प / Shivpuri News

कार्यकर्ताओं को वर्चुअली मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने किया संबोधित

शिवपुरी। शुक्रवार का दिन शिवपुरी के लिए खास रहा। इस दिन शहर के पटेल पार्क में पार्षद पद के सभी 39 प्रत्याशियों ने पौधा रोपण कर अपने शहर को स्वच्छ व सुरक्षित, सुंदर और हराभरा बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजू बाथम व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त नरेंद्र बिरथरे ने भी पार्षदों के साथ पौधारोपण किया।
जिला मीडिया प्रभारीर विकास दंडौतिया ने बताया कि कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम एक अनूठी घटना है। प्रदेश के होने वाले पार्षद, महापौर, नगर पालिका और नगर परिषदों के अध्यक्ष अपने शहर को हरा-भरा रखने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प ले रहे हैं। 6 तारीख को होने वाले मतदान से पहले हमारे प्रत्याशी यह संकल्प ले रहे हैं और वे जनप्रतिनिधि के रूप में अपने वार्ड, अपने शहर को, प्रदेश को हरा-भरा बनाकर प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ पर्यावरण के अभियान को पूरा करेंगे। चौहान ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए आज हम अपना संकल्प पत्र भी जारी कर रहे हैं, जिसमें इन सभी बातों को शामिल किया गया है। श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, उज्जवला, संबल, लाड़ली लक्ष्मी जैसी केंद्र और राज्य सरकारों की करीब 300 योजनाएं हैं, जिनका लाभ हम पात्र हितग्राहियों को दिलाएंगे। नगरों को विकसित और समृद्ध बनाएंगे। इसके लिए हमने मिशन नगरोदय में 21 हजार करोड़ का प्रावधान किया है।
कार्यक्रम में वर्चुअली संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज का दिन देश-प्रदेश की राजनीति में एक ऐतिहासिक दिन है, जब जनसेवक चुने जाने से पहले हमारे प्रत्याशी पौधा लगाकर अपने शहर और नगर को ग्रीन-क्लीन रखने का संकल्प ले रहे हैं। शर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव में हम एक विजन के साथ उतरे हैं। इसे लेकर हम एक संकल्प पत्र भी जारी कर रहे हैं।
कार्यक्रम के बाद जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने सभी पार्षद पद के प्रत्याशियों से कहा कि वह भाजपा सरकार की जन हितैषी योजनाओं को घर—घर जाकर प्रचार—प्रसार करें तथा सभी मतदाताओं से आर्शीवाद लें। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष केपी परमार, विपुल जैमिनी, गिर्राज शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र राठौर सहित सभी भाजपा पार्षद पद के प्रत्याशी मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!