Press "Enter" to skip to content

सीआरपीएफ के महानिरीक्षक गिरीश कुमार की गाड़ी को हाथों से खींचकर दी विदाई / Shivpuri News

शिवपुरी। 30 जून को सीआईएटी स्कूल सीआरपीएफ शिवपुरी में पदस्थ गिरीश कुमार पुलिस महानिरीक्षक अपनी लगभग 35 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस उपलक्ष्य पर संस्थान में पदस्थ सभी अधिकारी,अधीनस्थ अधिकारी,सैन्यकर्मी और उनके परिवार के सदस्य उपस्थित मौजूद रहे।

सीआईएटी परिवार के लिए बहुत ही भावुक क्षण था। कैम्प परिसर में उपस्थित प्रत्येक कार्मिक और उनके परिवार के सदस्यों के द्वारा गिरीश कुमार पुलिस महानिरीक्षक को अपनी नम आँखों से एक सजाई गई बग्गी को रस्सी से खींचकर और मार्ग भर में उन पर पुष्प वर्षा करते हुए कैंप परिसर के मुख्य द्वार तक ले जाया गया और भावपूर्ण विदाई दी गयी |

गिरीश कुमार को सीआरपीएफ में सेवाओं के कारण कई पदक मिले जिनमें प्रमुख रुप से-प्रेसिडेंट पुलिस मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस,पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस,ऑपरेशन विजय पदक बाई इंडियन आर्मी,आर्मी अचीवमेंट मेडल बाई यूएस आर्मी,विदेश सेवा मेडल,पुलिस (स्पेशल ड्यूटी) मेडल, 50th इंडिपेंडेंस एनिवर्सरी मेडल, 75th सीआरपीएफ एनिवर्सरी मेडल,यूएन सर्विस मेडल आदि शामिल हैं इस अवसर पर संस्थान के कमांडेंट श्री सुरेश कुमार यादव ने विदाई समारोह पर बहुत ही मर्मस्पर्शी और भाव विभोर कर देने वाले शब्दों से उपस्थित कार्मिकों को संबोधित किया कि – किसी चिराग का अपना मकां नहीं होता जहां रहेगा वहीं रोशनी लूटाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!