Press "Enter" to skip to content

सोशल मीडिया पर कोई बात जंगल की आग से भी तेजी से फैलती है : रवि गोयल / Shivpuri News

वर्ल्ड सोशल मीडिया डे पर संवाद कार्यक्रम आयोजित

शिवपुरी। सोशल मीडिया की ताकत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यह रातों-रात किसी को स्टार बना सकता है तो किसी को आसमान से जमीन पर भी ला सकता है। सोशल मीडिया पर कोई बात जंगल की आग से भी तेजी से फैलती है। कम्युनिकेशन की दुनिया में टेलीफोन का दौर सबसे बड़ा परिवर्तन वाला दौर था। उसके बाद फैक्स मशीन ने मोर्चा संभाला और अब सोशल मीडिया दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिकेशन सिस्टम हो गया है। सोशल मीडिया के इस दौर में कोई भी किसी से सेकेंडों में जुड़ सकता है। सोशल मीडिया की ताकत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यह रातों-रात किसी को स्टार बना सकता है तो किसी को आसमान से जमीन पर भी ला सकता है। यह कहना था शक्ति शाली महिला संगठन द्वारा बाण गंगा मंदिर परिसर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कहीं। हर साल 30 जून को सोशल मीडिया डे के तौर पर मनाया जाता है। प्रोग्राम में प्रमोद गोयल ने कहा की  इसकी शुरुआत मेसेबल  ने 30 जून 2010 को की थी।  मेसेबल एक टेक्नोलॉजी वेबसाइट है। सोशल मीडिया दिवस को मनाने का मतलब पूरी दुनिया के कम्युनिकेशन सिस्टम को एक सम्मान देना है। आज हर कोई हर दिन कोई-ना-कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहा है। हर साल लोग 30 जून को  सोशल मीडिया दिवस सेलिब्रेट करते हैं।दुनिया का पहला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सिक्स डिग्रीस  को माना जाता है जिसे 1997 में लॉन्च किया गया था। इसके फाउंडर ने सिक्सडिग्रीज साइट के जरिए लोग परिवार के सदस्यों, दोस्तों के साथ ग्रुप बना कर बात की थी इसके  यूजर्स लाखों में थे लेकिन 2001 में इसे बंद कर दिया गया। ये काफी हद तक फेसबुक जैसा ही था।  लिंकडिन को पहला बिजनेस आधारित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म माना जाता है जिसे 2003 में लॉन्च किया गया।  2004 मे फेसबुक लॉन्च हुआ यह दुनिया का सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन गया

सोशल मीडिया पर प्रत्येक 60 सेकेंड में क्या-क्या होता है?

2020 की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रत्येक 60 सेकेंड में यूट्यूब पर 4,320 मिनट के वीडियो अपलोड होते हैं। इंस्टाग्राम पर प्रत्येक एक मिनट में 2,16,00 नए फोटोज अपलोड होते हैं। इसके अलावा पिंटरेस्ट पर हर 60 सेकेंड में 3,472 फोटो पिन होते हैं और फेसबुक पर 2,460,000 कंटेंट शेयर होते हैं। प्रत्येक 60 सेकेंड में 2,77,000 ट्वीट किए जाते हैं। स्नैपचैट पर हर रोज 6 अरब वीडियो देखे जाते हैं। प्रोग्राम में शक्ति शाली महिला संगठन की पूरी टीम ने भाग लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!