शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत प्रथम चरण के प्रशिक्षण एवं सत्यापन कार्य में अनुपस्थित रहने पर 07 शासकीय कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र दिए जाने की कार्रवाई की है।
अनुपस्थित कर्मचारियों में शासकीय कन्या उमावि कोर्ट रोड के सहायक शिक्षक मोहन सिंह रावत एवं प्राथमिक शिक्षक अनुराधा श्रीवास्तव, महिला बाल विकास खनियांधाना की सुपरवाईजर वर्षा कोली, शा.कन्या उमावि खनियाधाना के सहायक अध्यापक भावना परिहार, सहायक अध्यापक केश कुमारी, सहायक अध्यापक मोवत सिंह, प्राथमिक शिक्षक मलखान सिंह भदौरिया शामिल है। उक्त कर्मचारी अपना जवाब तीन दिवस में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी प्रशिक्षण के समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करेंगे।






Be First to Comment