Press "Enter" to skip to content

प्रेमी—प्रेमिका के बीच विलेन बन गया BJP नेता, प्रेमी चढ़ा टंकी पर, बोला—प्रेमिका व नेता को बुलाओ / Shivpuri News

शिवपुरी। खनियांधाना के कूदोली का रहने वाला राजेंद्र लोधी खनियाधाना पुलिस थाने के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ था। इस दौरान वह अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की जिद करने लगा। साथ ही वह अपनी प्रेम कहानी के विलेन बने BJP नेता को भी बुलाने के लिए कह रहा था। हालांकि, बाद में परिजनों के कहने पर वह टंकी से नीचे उतर गया।

टंकी में चढ़े राजेंद्र का किसी ने नीचे से ऑडियो वायरल कर दिया था। जिसमें राजेंद्र कह रहा था कि एक युवती के साथ वह पिछले 5 सालों से प्यार करता है। इस बात की भनक भाजपा के एक बड़े नेता को भी थी। कुछ समय पहले भाजपा नेता ने उसे और उसकी प्रेमिका को ग्वालियर के एक होटल में बुलाया। जहां उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग की। जिसके बाद नेता ने वीडियो को दिखाकर उसकी प्रेमिका को हथिया लिया। अब दबाव में आकर प्रेमिका नेता से बात करती है।

रिकॉर्डिंग में राजेंद्र ने आगे बताया कि उसने नेता से शिकायत भी की। लेकिन अब उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसी के चलते वह न्याय चाहता है और पानी की टंकी पर चढ़कर दूध का दूध पानी का पानी करवाना चाहता है।

घंटो से पानी की टंकी पर चढ़े राजेंद्र को पुलिस नीचे उतारने में असफल रही। आखिर में उन्होंने युवक के परिजनों को भी मौके पर बुला लिया। परिजनों की समझाइश और पुलिस द्वारा कार्रवाई के आश्वासन के बाद राजेंद्र टंकी से नीचे उतार आया। फिलहाल खनियाधाना पुलिस राजेन्द्र को अपने साथ थाने ले गई है। थाना प्रभारी तिमेश छारी का कहना है कि युवक के बयान लिए जाएंगे। जिसके बाद कुछ कहना संभव हो सकेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!