Press "Enter" to skip to content

कोर्ट रोड पर जाम ने बिगाड़े हालात, यातायात विभाग बेखबर / Shivpuri News

शिवपुरी। कोर्ट रोड पर यातायात विभाग द्धारा जाम को लेकर कई बार कार्रवाई की गई। इस दौरान कई जगह पार्किंग स्थल भी बनाए गए लेकिन लोग नियम व कायदों को मानने को तैयार नहीं है। थोड़े दिन यातायात ​व्यवस्था सही रही लेकिन इसके बाद फिर पुराने हालात निर्मित हो गए। अब आए दिन कोर्ट पर रोड चार पहिया वाहन, बेतरतीब तरीके से वाहनों को खड़ा करने के कारण जाम के हालात बन रहे हैं। यातायात विभाग ने अब इस ओर ध्यान देना बंद कर दिया है। जाम के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं दुकानदारों ने भी अपना सामान दुकानों के बाहर रख लिया है जिससे भी यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। मामले में लोगों ने यातायात विभाग से कार्रवाई की मांग की है जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!