शिवपुरी। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल टेलर की निर्मम हत्या के विरोध में शिवपुरी के माधव चौराहे पर गुरूवार को विश्व हिन्दू परिषद ने विरोध प्रदर्शन कर जिहादियों का पुतला दहन किया। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओं ने हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।
विहिप के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जिहादियों का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि राजस्थान में लगातार जिहादी घटनाएं बढ़ रही हैं। वहां रामनवमी के अवसर पर कार्यक्रम में पथराव किया जाता है, दिनदहाड़े दुकानदार की निर्मम हत्या कर दी जाती है। यह सोचा समझा षड़यंत्र है, देश की संप्रभुता और देश की कानून व्यवस्था के लिए एक चुनौती है। देश व प्रदेश की सरकारों को ऐसे लोगों को सख्त सजा देना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो सके। विहिप के कार्यकर्ताओं ने मांग की कि हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए नहीं तो दल आगे उग्र आंदोलन करेगा।






Be First to Comment