Press "Enter" to skip to content

पड़ौसी संतान प्राप्ति के लिए मेरी नाबालिग पुत्री को करना चाहते हैं प्रेगनेंट, एसपी के पास पहुंचे माता—पिता / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! हमारे पड़ोस में रहने वाले दंपत्ति के कोई संतान नहीं हुई तो वह हमारे घर पर आकर ​नाबालिग पुत्री को गर्भवती करना चाहते हैं। मामले को लेकर कोतवाली में भी शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए आप हमारी मदद करें और उक्त दोनों दंपत्ति पर कठोर कार्रवाई की जाए।

एसपी को दिए आवेदन में ठकुरपुरा की रहने वाली महिला ने बताया कि वह अपने बच्चों को बूढ़ी सास के सहारे छोड़कर पति के साथ मजदूरी करने जाती है। हमारे पड़ोस में रहने वाले अभिषेक व उसकी पत्नी प्रियंका जाटव घर में घुस आते हैं और मेरी 13 वर्षीय बच्ची पर दबाव डालकर अवैध कृत्य करके बच्चा पैदा करना चाहते हैं। इतना ही नहीं इन लोगों ने मेरी बच्ची की मारपीट भी की है जिससे उसके शरीर में कई अंदरूनी चोटें हैं। मामले को लेकर कोतवाली में शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उक्त पड़ोसियों से हमारा ​परिवार भयभीत बना हुआ है। महिला ने बताया कि अभिषेक की शादी को दो साल हो गए है और उसके कोई बच्चा नहीं है। अब दोनों दंपत्ति संंतान प्राप्ति के लिए मेरी नाबालिग बच्ची के साथ जबरदस्ती कर उससे बच्चा पैदा करना चाहते हैं। इसलिए अब हम एसपी के पास मदद के लिए आए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!