Press "Enter" to skip to content

आरोप : इमरत बोला : रोजगार सहायक ने भाई को निर्विरोध बनाना चाहता है पंच, इसलिए मेरा नामांकन करवा दिया निरस्त / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! रोजगार सहायक मुझसे रंजिश रखता है। मैंने वार्ड क्रमांक 11 से पंच पद के लिए ​नामांकन दाखिल किया ​था लेकिन रोजगार सहायक अपने भाई को निर्विरोध पंच बनाना चाहता है इसलिए उसने मेरे नामांकन के दस्तावेजों को हटा दिया जिससे फार्म निरस्त हो गया। मामले को ​लेकर जिला पंचायत अधिकारी से भी आपत्ति के लिए आवेदन दिया था लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई।

इमरत पुत्र मंगलिया जाटव निवासी सिरसौद वार्ड क्रमांक 11 ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि उसने चुनाव के लिए अपना नामांकन भरा था और नामांकन भरने से पहले उसने सभी दस्तावेज लगाए थे। फार्म की ग्राम पंचायत सचिव डब्बू दाउ ने जांच की थी और कहा था कि फार्म सही है। इमरत ने बताया कि रोजगार सहायक दिनेश कोली की बुआ का लड़का राजू कोली वार्ड नं. 11 से पंच का फार्म डाला है इसलिए दिनेश ने अपने भाई राजू को निर्विरोध वार्ड नं. 11 से पंच बनाने के लिए उसका नाम निर्देशन फार्म निरस्त करा दिया। इमरत ने रोजगार सहायक पर यह भी आरोप लगाया कि उसे नाम—निर्देशन में लगे दस्तावेजों को रोजगार सहायक ने ही हटवाया है। मामले को लेकर मैंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को आपत्ति की ओर आवेदन दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए मामले की जांच कराया जाए और रोजगार सहायक दिनेश कोली के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!