शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंची बरोद में रास्ते से निकलने को लेकर एक युवक ने एक 16 वर्षीय किशोर के साथ गाली गलौज कर पत्थर से मारपीट कर दी है। इससे किशोर घायल हो गया है, पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोर ने अपनी मां राजकुमारी के साथ बैराड़ थाना पहुंचकर दर्ज कराई है कि रास्ते से निकलने को लेकर हुए विवाद के चलते मेरे साथ उस वक्त मारपीट कर दी, जब मैं परचून का सामान लेकर अपने घर लौट रहा था। तभी गांव का ही कल्लू परिहार ने रास्ते रोककर पहले मेरे से गाली-गलौज की इसके बाद मेरे साथ मारपीट की। इससे मेरे यहां जगह-जगह चोटें आई हैं।






Be First to Comment