शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आर्य समाज रोड से चोरों ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने बाइक मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राहुल पुत्र विपिनचंद जैन निवासी ओसवाल गली कांच के मंदिर के पास शिवपुरी ने बताया कि वह अपनी बाइक से 28 जून को सुबह 8:45 बजे किसी काम से गया था यहां डॉक्टर पुराणिक के पार्क के पास उसने बाइक को खड़ा कर दिया। जब वह लौटकर आया तो देखा कि बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं है। बाइक की हर जगह तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद वह थाने गया और मामले में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।






Be First to Comment