शिवपुरी। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम देवखो में खेत पर बने कुएं में एक महिला अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी जहां पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को बाहर निकलवाया। मृतक महिला का नाम मीना पुत्र जितेंद्र अहिरवार था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मीना अहिरवार की शादी कुछ समय पहले ही रेडी खनियांधाना के जितेंद्र अहिरवार से हुई थी। नवविवाहिता मीना कुछ दिन पहले ही अपनी ससुराल रेडी खनियाधाना से अपने मायके देवखो एक शादी में शामिल होने के लिए आई थी परन्तु वह अचानक 16 जून को घर से लापता हो गई। घर से लापता हुई मीना की गुमसुदगी की शिकायत खनियाधाना थाने में दर्ज कराई थी।
परिजनों ने बताया कि वह लगातार मीना को तलाश कर रहे थे पुलिस से भी उन्होंने उसके मोबाइल नंबर को ट्रेस कर उसकी लोकेशन पता करने के लिए मदद मांगी थी। परन्तु 16 जून के बाद खनियाधाना पुलिस ने मीना को तलाश करने में विल्कुल भी मदद नहीं कि जिसके बाद विते एक रोज पूर्व देवखो गाँव के वाहर खेत पर बने कुएं में मीना का शव चरवाहे को दिखा, मौके पर जाकर देखा तो वह मीना का शव था। परिजनों ने बताया कि मीना के शरीर से साड़ी सहित अन्य वस्त्र गायब थे। परिजनों ने मीना की हत्या कर कुएं में फेंके जाने के आरोप अज्ञात लोगों पर लगाए हैं साथ ही खनियाधाना पुलिस पर भी लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। खनियाधाना थाना प्रभारी का कहना है कि महिला का शव देवखो के कुएं से बरामद हुआ था पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है जांच जारी है।






Be First to Comment