Press "Enter" to skip to content

ओमबती ने जीता सरपंची का चुनाव, विरोधियों दल ने देवर की धर दी कुटाई / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के ग्राम गिंदोरा में सरपंची का चुनाव जीतने वाली महिला प्रत्यशी के देवर की कुटाई विरोधी दल के समर्थकों ने कर दी। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।

 

जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले में पंचायत के चुनाव चल रहे हैं। यह चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का चुनाव खत्म हो चुका है। इस सरपंची के चुनाव में गिंदोरा से ओमबती बाई पत्नी शैतानसिंह खड़ी हुई थी और वह विजयी भी हुई। इसी दौरान सरपंच का देवर वीरेंद्रसिंह रघुवंशी 50 वर्ष अपने घर पर बैठा हुआ था तभी वहां दूसरे दल के विमला बाई, हरिराम रघुवंशी सहित युधिष्ठर, लल्लू, राजेश, अशाोक, भास्कर, अमित, राहुल आए और गाली—गलौंज कर लाठी, कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। घटना में वीरेंद्र घायल हो गया। घायल को परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!