Press "Enter" to skip to content

यातायात व्यवास्था बिगाड़ रहे 40 ट्रेक्टर—ट्रॉलियों पर कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में यातायात विभाग द्धारा बीते रोज बाइक चालकों पर कार्रवाई की गई। जिसमें लगभग आधा सैकड़ा बाइक चालकों के चालान काटे गए। वहीं आज शहर में यातायात व्यवस्था को बिगाड़ रहे ट्रेक्टर—ट्रॉली के चालकों पर यातायात विभाग द्धारा कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी रणवीर यादव ने बताया कि शहर में माधव चौक, कोर्ट रोड, अस्पताल चौराहा, गुरूद्धारा आदि जगहों पर ट्रेक्टर—ट्रॉली खड़े हो जाते हैं जिससे यातायात व्यवस्था खराब हो रही थी। इन ट्रेक्टर—ट्रॉली के चालकों व मालिकों को कई बार समझाईश दी गई कि वह अपने वाहन शहर के अंदर न लाया करें लेकिन समझाईश का कोई असर नहीं हुआ। जिसके बाद आज लगभग 40 ट्रेक्टर—ट्रॉलियों पर यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई है। यातायात प्रभारी रणवीर यादव ने बताया कि पिपरसमा मंडी में उपज बेचने के बाद ट्रेक्टर—ट्रॉली चालक शहर में कस्टम गेट पर स्थित पुरानी मंडी में भुगतान लेने आते हैं और यहां से वह वाहन सहित बाजार में आ जाते हैं जिससे यातायात प्रभावित होता है। उन्होंने कई बार ट्रेक्टर—ट्रॉली चलाने वालों से कहा कि अगर उन्हें खरीददारी करने है तो मंडी में ही ट्रेक्टर—ट्रॉली खड़ी कर दें शहर में न लाए साथ ही उन्हें एक रूट भी दिया गया कि वह व्हीटीपी स्कूल से होकर आए और वहीं से अपने वाहन ले जाए लेकिन समझाईश का कोई असर नहीं हुआ जिस पर आज यह कार्रवाई की गई और यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!