शिवपुरी। साहब…! मेरे पहले से ही दो बच्चे हैं आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मैंने अपनी पत्नी का टीटी नसबंदी आपरेशन करवाया था लेकिन यह आपरेशन फैल हो गया और मेरी पत्नी के दो बच्चे हो गए। अब इन बच्चों का पालन—पोषण करने में सक्षम नहीं हूं इसलिए मुझे हर माह आथ्रिक सहायता दिलवाई जाए जिससे मैं इन बच्चों को पाल सकूं।
जनसुनवाई में अधिारियों को अपनी फरियाद सुनाते हुए मस्तराम पुत्र राजाराम जाटव निवासी ग्राम कोडावदा तहसील शिवपुरी ने बताया कि वह मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का जीवनयापन करता है। उसकी पत्नी पिस्ता जाटव का टीटी आपरेशन महिला नसबंदी, स्वास्थ्य एवं परिषद कल्याण विभाग में 17 मार्च 2021 को शिवपुरी में करवाया गया था लेकिन आपरेशन के बाद पत्नी पुन: गर्भवती हो गई और 3 नवंबर 2021 को जिला अस्पताल में डिलेवरी के दौरान दो बच्चे हुए। मस्तराम ने बताया कि वह पहले से ही परेशान है ऐसे में वह दो बच्चों का पालन—पोषण कैसे करेगा। मस्तराम ने जनसुनवाई में मांग की गई कि जो बच्चे अभी पैदा हुए हैं उनके भरण पोषण, शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रतिमाह दिलवाई जाए।






Be First to Comment