शिवपुरी शहर के पोहरी बायपास चाैराहे पर अचानक सांड आपस में भिड़ बैठे और दोनों सांडों की लड़ाई के दौरान बुलट सवार युवक चपेट में आ गया। सांडों के हमले में घायल युवक ने सिटी कोतवाली थाना शिवपुरी में आवेदन देकर नगर पालिका सीएमओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। युवक का कहना है कि यदि बुलट के नीचे नहीं दबता तो उसकी जान चली जाती। जानकारी के मुताबिक हिमांशु पुत्र केके शर्मा निवासी वर्मा कॉलोनी शिवपुरी पर रविवार की शाम करीब 6 बजे पोहरी बायपास चौराहे पर हमला कर दिया। दो सांड अचानक लड़ते हुए कहां से आए, युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सांडों की भिंड में युवक बाइक सहित गिर गया। युवक बाइक के नीचे दबा रहा और सांड उसके ऊपर लड़ते रहे। इस बीच सांडों की लातों से युवक चोटिल होता रहा। लोगों ने लड़ते सांडों को बमुश्किल भगाया और युवक को बचा लिया। पहली बार अपनी जान पर बन आने पर युवक सिटी कोतवाली थाने पहुंचे। नगर पालिका सीएमओ शैलेश अवस्थी को जिम्मेदार बताते हुए एफआईआर की मांग रखी है। पुलिस ने आवेदन लेकर मामला जांच में ले लिया है।
ड्यूटी के वक्त हमला, सांडों ने जीवन भर का दर्द दिया { ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ जगदीश सिंह परमार पर साल 2017 में सांड ने हमला कर दिया था। कमर में गंभीर चोट की वजह से आज तक दर्द है। सांड के हमले को आज तक नहीं भुला पाते। { ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ नंदकिशोर शाक्य पर साल 2015 में ड्यूटी के वक्त सांड ने हमला कर दिया था। हाथ फ्रेक्चर हो गया था। घायल होने के बाद दो महीने तक ड्यूटी हीं जा सके थे।

सांडों के हमले में युवक घायल, सीएमओ के खिलाफ थाने में शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment