शिवपुरी। जिले के भौंती क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने खेत में डालने वाली दवा खा ली जिससे उसी हालत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में युवक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। बताया जाता है कि युवक का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था और इस झगड़े के बाद युवक अपने खेत पर गया और वहां उसने खेत में डालने वाली दवाई खा ली।
जानकारी के अनुसार संजय पुत्र जगदीश विश्वकर्मा 23 वर्ष की पत्नी ने आज बच्चों को दूध पिलाने के लिए रूपए मांगे। जिस पर संजय ने रूपए न देकर पत्नी की मारपीट कर दी। मारपीट के बाद वह अपने खेत पर चला गया जहां मूंगफली में डालने वाली दवा खा ली। जब इस बात का पता परिजनों को चला तो वह उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां उसका उपचार चल रहा है।






Be First to Comment