शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सरजापुर में एक 60 वर्षीय वृद्ध घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार पुरूषोत्तम पुत्र पूरणसिंह यादव 60 वर्ष निवासी सरजापुर के पास घोड़ी है। वह घोड़ी की रस्सी को पकड़ा हुआ था। अचानक धोड़ी ने दौड़ लगा दी जिस कारण पुरूषोत्तम का हाथ रस्सी में फस गया और वह घोड़ी के साथ ही घसीटता हुआ चला गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।






Be First to Comment