शिवपुरी। भौंती थाने के केडर गांव से दो किशोर परचून का सामान खरीदने की कहकर घर से निकले और फिर गायब हो गए। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक इंदर सिंह (16) पुत्र अशोक लोधी और नवनेश (13) पुत्र सिकंदर लोधी निवासी केडर शनिवार की दोपहर 3 बजे घर से निकले थे।
परिजनों ने पुलिस थाने पर सूचना दी है कि इंदरसिंह परचून की छोटी दुकान है। घर से दो हजार रुपए लेकर दोनों बाइक से भौंती बाजार से सामान खरीदने की कहकर निकले थे। घर से निकलने के एक घंटे बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। रविवार को पुलिस ने केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।






Be First to Comment