शिवपुरी। मगरौनी के चंदनपुरा गांव में 32 साल की महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के वक्त पति सब्जी लेने बाजार चला गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। जानकारी के मुताबिक रेखा कुशवाह (32) पत्नी नेतसिंह उर्फ कल्लू निवासी चंदनपुरा निजामपुर ने रविवार की सुबह 7:30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
घटना के वक्त पति सब्जी लेने बाजार चला गया था और
बच्चे दूसरे मकान पर थे। रेखा कुशवाह ने स्टॉल का फंदा बनाया और फांसी लगाकर जान दे दी। पति सुबह 8:30 बजे घर लौटा तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली।






Be First to Comment