शिवपुरी। पहले चरण में बदरवास और खनियाधाना में शनिवार को वोटिंग के बाद अधिकतर केंद्रों पर मतगणना मौके पर ही करा दी गई। लेकिन खनियाधाना की 101 ग्राम पंचायतों में से 18 ग्राम पंचायतों के 64 केंद्रों पर मतों की गणना मौके पर नहीं हो सकी। विवाद की स्थिति बनने से मतदान दल पेटियां लेकर खनियाधाना मुख्यालय पर आ गए। फिलहाल मत पेटियां जमा कर ली हैं, जिनकी बाद में गणना कराई जाएगी।
शिवपुरी जिले में बदरवास के अपेक्षा कुछ स्थानों पर हल्की फुल्की झड़प रही। शंकरपुर के वनखेड़ा गांव में मतदान के बाद भीड़ इकट्ठा हो गई थी। पुलिस के आने पर भगदड़ के दौरान दो ग्रामीण कुएं में गिर गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल शिवपुरी भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है। बदरवास में लगभग सभी मतदान केंद्रों पर मतगणना कराकर दल वापस लौट आए।
बदरवास विकासखंड की पंचायतों के लोगों ने लोकतंत्र के मायने में समझदारी का परिचय देकर शांति बनाए रखी। लेकिन खनियाधाना में कुछ जगह विवाद करके चुनावी माहौल खराब करने कोशिश की।
धर्मपुरा में पूर्व सरपंच समर्थकों के संग माहौल बिगाड़ा, एसपी खुद पहुंचे
मायापुर क्षेत्र में धर्मपुरा, महरौली और बादली मतदान केंद्रों पर वोटिंग के आखिरी वक्त पूर्व सरपंच बुंदेल सिंह यादव अपने समर्थकों के संग पहुंचे। मतदान दलों को डराने और धमकाने लगे। एसपी राजेश सिंह चंदेल मौके पर खुद पहुंचे। एसपी ने पूर्व सरपंच को को हिदायत दी। एसपी ने तीनों केंद्रों पर मौके पर ही मतगणना कराई।
आगे क्या
पहले चरण की वोटिंग के बाद मतदान केंद्र स्तर की गणना 25 जून को हो गई है। विकासखंड मुख्यालय की गणना अब 28 जून को होगी। पंच, सरपंच, जनपद सदस्य की गणना का सारणी कर व परिणाम 14 जुलाई को घोषित होगा। जिला पंचायत सदस्यों की गणना का सारणीकरण व घोषणा 15 जुलाई को होगी।






Be First to Comment