शिवपुरी। पोहरी थाना के अंतर्गत आने वाले उपजेल के सामने से शनि-रविवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने नगर परिषद पोहरी के वार्ड 1 से पार्षद कांग्रेस प्रत्याशी के घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण सहित 60 हजार रुपए नगदी चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार विद्या-भारत सिंह कुशवाह जो की वार्ड क्रमांक 1 से कांग्रेस पार्षद पद के प्रत्याशी है, के घर के ताले तोड़कर अज्ञात चोर घर में रखी सोने की मोहर, मंगल सूत्र, कान के बाला, नाक की बाली व 100-100 ग्राम चांदी के दो सिक्के, 250-250 ग्राम के चूरा, तीन जोड़ी पायल, 500 ग्राम की करधौनी, 100 ग्राम का चांदी का गुच्छा, बिचौड़ी दो जोड़ी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं।
भारत सिंह के बड़े भाई परीक्षित सिंह कुशवाह ने बताया है कि रात 1. 30 बजे तक तो हम चुनाव की तैयारियों को लेकर जागते रहे, इसके बाद जब हम 4 बजे सोकर उठे तो घर के ताले टूटे पड़े हुए थे व घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण सहित नगदी गायब थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की पड़ताल शुरू कर दी है।
इसी क्रम में पोहरी के छर्च थाना क्षेत्र के ग्राम बागलोंन, हिनोतिया में भी अज्ञात चोरों ने किराने व हेयर कटिंग की दुकान के ताले तोड़कर नगदी सहित सामान पर हाथ साफ कर दिया हैं। पुलिस ने फरियादियों की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दिनेश कुशवाहा व अभिषेक सैन निवासी हिनौतिया की दुकानों से लगभग 5-5 हजार रुपए का माल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। बही बाग़लोंन में एक घर का ताला तोड़कर 20 हजार रुपए का माल चुरा ले गए हैं। पुलिस ने फरियादियों की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।






Be First to Comment