Press "Enter" to skip to content

राजस्थान की महिला चूड़ी मार्केट से गायब / Shivpuri News

शिवपुरी। सिटी कोतवाली में रविवार को शहर के चूड़ी मार्केट से एक विवाहित महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया है। वहीं कराहल में भी एक युवती लापता हो गई। सवाई माधोपुर जिले के ग्राम कुढाना निवासी फरियादी गिर्राज पुत्र जयाराम गुर्जर ने पुलिस को बताया कि वह कपड़े खरीदने के लिए अपनी पत्नी गौरी गुजर को लेकर श्योपुर आए थे।

शहर के चूड़ी मार्केट में दोपहर दो बजे खरीदारी करते समय उसकी पत्नी गौरी गुर्जर ( 32 ) अचानक गायब हो गई। संभावित ठिकानों पर तलाशी में गौरी का कोई सुराग नहीं मिला है। परेशान पति गिर्राज ने पुलिस से पत्नी को खोजने में मदद मांगी है।

उधर कराहल कस्बे में 20 साल की युवती का 23 जून से अतापता नहीं है। पिता पर्वत पुत्र गोरेलाल कुशवाह ने बताया कि उसकी बेटी लक्ष्मी कुशवाह (20 साल) घर से बिना बताए बाहर गई थी। लेकिन लौटकर नहीं आई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!