शिवपुरी जिले में शनिवार को पंचायत चुनाव को लेकर खनियाधाना जनपद में मतदान हुआ। वहीं कुछ क्षेत्र में मतदान जारी अभी भी जारी है। वहीं कई क्षेत्रों में मतदान पूरा होने के बाद परिणाम आना शुरू हो गए है।
खनियाधाना जनपद में पहला परिणाम बघारी पंचायत से सामने आया है। सरपंच पद पर अतुल श्रीराम गुर्जर जीते है जो कि कांग्रेस समर्थित है। अभी तक खनियाधाना ब्लॉक में 70.33 प्रतिशत मतदान हुआ।
मतदाताओं का कहना है हम दोपहर 12 बजे के आए हुए हैं और 3 बजे के बाद ना तो हमारे लिए मतदान करने के लिए टोकन नहीं दिया गया है पीठासीन अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं कि अभी टोकन बांट दिए जाएंगे।
कई केंद्रों पर मतदान की गति मतदान केंद्रों पर सुबह से ही तेज रही और यहां बड़ी संख्या में मतदाता केंद्रों पर अपने मतदान को लेकर पहुंचे। कई मतदान केंद्रों पर तो 1 बजे तक 90 प्रतिशत मतदान हो गया था। पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा गया।
इसके अलावा कई मतदान केंद्र ऐसे भी हैं जहां अभी भी मतदान जारी है मतदान का समय समाप्त होने से पहले ही मतदाताओं को टोकन बांट दिए गए हैं। जिन मतदाताओं के पास टोकन हैं वह अभी भी मतदान कर रहे हैं।
मतदान के परिणाम भी लगातार जारी हो रहे है, हालांकि इसके अधिकृत नतीजे 14 जुलाई को आएंगे।
ब्लॉक का नाम – खनियाधाना
- ग्राम पंचायत की संख्या – 101
- मतदान केंद्र की संख्या – 300
- कुल वोटर की संख्या – 164715
- पुरुष वोटर की संख्या – 86345
- महिला वोटर की संख्या – 77366
- अन्य मतदाता की संख्या – 4






Be First to Comment