शिवपुरी| मगरौनी चौकी के मायारामपुर गांव में 23 जून की रात टॉयलेट की कहकर निकले बीए के छात्र की तीसरे दिन कुएं में लाश मिली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक मृदुल (21) पुत्र सतीश कुशवाह निवासी मायारामपुर 23 जून की रात 11 बजे टॉयलेट करने गया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने 24 जून को गुमशुदगी दर्ज की थी। 25 जून की शाम 4 बजे कुएं में शव मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। पुलिस ने कुएं से शव निकलवाकर पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया है।






Be First to Comment