शिवपुरी। शिवपुरी जिले के ग्राम रायश्री में एक 5 वर्षीय बालक छत पर खेलते समय गिर कर गंभीर घायल हो गया। घायल बालक को उसके परिजन जिला अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आए।
जानकारी के अनुसार विवेक पुत्र महेश जाटव 5 वर्ष अपने घर की छत पर खेल रहा था। विवेक के पिता काम पर गए थे और मां नीचे कमरे में काम कर रही थी। इसी दौरान खेलते समय वह छत से नीचे जा गिरा। परिजन गंभीर अवस्था में बालक को अस्पताल लेकर आए जहां उसका उपचार चल रहा है।






Be First to Comment