Press "Enter" to skip to content

सरकारी स्कूल में चोरों ने लगाई सेंध, कापी—किताबें चुराकर ले गए / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत शंकर कॉलोनी में स्थित सरकारी स्कूल में चोरों ने सेंध लगा दी। चोर यहां से स्कूल में रखी कापी—किताबें चुराकर ले गए। मामले को लेकर पुलिस में आवेदन दिया है। इससे पहले भी इस स्कूल में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

जानकारी के अनुसार शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिद्धेश्वर शंकर कॉलोनी राजेश्वरी रोड पर बीती रात चोरों ने कार्यालय की मेन गेट की कुंदी को काटकर स्कूल में रखी नई पुस्तकें एवं अन्य पुस्तकें चुराकर ले गए। इससे पहले भी 22 जून को भी यहां चोरी हुई और चोर यहां से किताबें चुराकर ले गए। स्कूल के संजय शर्मा, भारती शर्मा ने बताया कि स्कूल बंद होने के बाद यहां रोज असामाजिक तत्व बैठकर नशा करते हैं। मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन ने पुलिस में आवेदन दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!