Press "Enter" to skip to content

संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरा युवक, आईसीयू में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी। ​शहर के कमलागंज में रहने वाला एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गया। गंभीर अवस्था में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार राजा पुत्र चंदन राठौर 22 वर्ष निवासी कमलागंज आज अपनी छत से अचानक गिर गया। गंभीर अवस्था में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए जहां आईसीयू में उसका उपचार चल रहा है। घायल के रिश्तेदारों का कहना है कि राजा छत से कूदा है तो कोई कह रहा है कि डिस्क का तार डालते हुए वह जमीन पर गिर गया। मामले में युवक के परिजनों ने कुछ भी जानकारी नहीं दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!