Press "Enter" to skip to content

गोली—बिस्कुट की सेलिंग करने वाले के यहां चोरी, नकदी सहित ले गए राजश्री का कट्टा / Shivpuri News

शिवपुरी। फिजीकल थाना खेत्र के तहत आने वाले सइसपुरा में सेलिंग का काम करने वाले व्यक्ति के घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर यहां से नकदी सहित राजश्री पाउच का कट्टा चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जगदीश पुत्र धनीराम निवासी सइसपुरा ने बताया कि वह गोली—बिस्कुट की सेलिंग का काम करता है एवं किराए के मकान में रहता है। कल रात मैं काम पर से आया। मेरे बैग में 45 हजार रूपए रखे हुए थे। रूपए से भरे बैग को मैंने कमरे में रख दिया और रात को करीब 11 बजे मैं सो गया। रात 2 बजे के करीब एक लड़का जो धारी वाली शर्ट पहने हुए था मुझे कमरे में दिखा। मैंने सोचा कि मेरा बेटा आगे कमरे में सो रहा था शायद वहीं होगा, लेकिन थोड़ी देर बाद मैंने देखा कि कोई रूपए के बैग व राजश्री का कट्टा लेकर छत से कूद गया। युवक को देखकर मैंने शोर मचाया तो परिजन उठ गए। चोर करीब 45 हजार की नकदी सहित 80 हजार के सामान पर हाथ साफ कर गए। मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जहां पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!