Press "Enter" to skip to content

अवैध कॉलोनी काटने पर कार्रवाई:दो कॉलोनाइजर पर एफआईआर के निर्देश / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर की सीमा से लगे गांवों में अवैध कॉलोनियां काटने पर दो कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश प्रशासन ने दिए हैं। एक कॉलोनाइजर ने 10 हजार वर्गफीट में कॉलोनी काटी है। जबकि दूसरे ने 41 हजार वर्गफीट में अवैध कॉलोनी काट दी है। कमलेश पुत्र नंदकिशोर शर्मा निवासी राजेश्वरी रोड शिवपुरी की ग्राम रातौर में भूमि सर्वे नंबर 814 रकबा 0.77 हेक्टेयर में से रकबा 0.10 हैक्टेयर (10760 वर्गफीट) में अवैध कॉलोनी काटी है।

इसी तरह अब्दुल सत्तार पुत्र काले खां निवासी वन विहार कॉलोनी शिवपुरी की सिंहनिवास में भूमि सर्वे नंबर 2445 रकवा 0.39 हैक्टेयर (41979 वर्गफीट) में अवैध कॉलोनी काटी है। अवैध कॉलोनियां काटने पर प्रशासन ने जनपद सीईओ शिवपुरी को संबंधितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!