Press "Enter" to skip to content

मुर्मू जी का राष्ट्रपति के लिए चयन ‘नए भारत’ में ‘सबका साथ-सबका विकास’ के प्रति कटिबद्धता का सशक्त प्रमाण है : भदौरिया / Shivpuri News

शिवपुरी। जनजातीय समाज से आने वालीं मुर्मू जी का राष्ट्रपति के लिए चयन ‘नए भारत’ में ‘सबका साथ-सबका विकास’ के प्रति कटिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। द्रौपदी मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाया जाना आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के लिए गर्व की बात है। मुर्मू जी आदिवासी समुदाय से आने वाली पहली महिला राष्ट्रपति होंगी। संवैधानिक प्रमुख के रूप में, वह देश की सेवा में नया इतिहास रचेंगी। यह बात प्रदेश मंत्री एवं संगठन जिला प्रभारी केशवसिंह भदोरिया ने द्रौपदी मुर्मू जी को देश की पहली जनजातीय महिला राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी बनाने पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला शिवपुरी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय नेतृत्व के आभार कार्यक्रम में दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कही।

जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्येक कार्यकर्ता की चिंता करती है। द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाने का निर्णय लेकर भाजपा ने पूरे देश में यह बता दिया कि आदिवासी समुदाय से आने वाली बहन राष्ट्रपति बनने जा रही है।

पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक ने कहा कि हिन्दुस्तान के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि अनुसूचित जाति की महिला राष्ट्रपति बनेगी। भाजपा ने जो निर्णय लिया है वह राष्ट्रहित में है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सोनू बिरथरे व कार्यालय मंत्री अमित भार्गव ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका शिवपुरी चुनाव प्रभारी हरि सिंह यादव, जिला महामंत्री सोनू बिरथरे, जिला महामंत्री गगन खटीक, जिला मंत्री मुकेश चौहान, कार्यालय मंत्री अमित भार्गव जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया, ​सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र राठौर, शिवपुरी नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जेमिनी, पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश आदिवासी, पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री विजय कुमार आदिवासी, हरिराम, जनजातीय बहने मौजूद रहीं।

पार्षद पद के प्रत्याशियों की ली बैठक
शिवपुरी। कार्यक्रम के बाद पार्षद पद के प्रत्याशियों की बैठक ली। बैठक में मौजूद भाजपा पदाधिकारियों ने पार्षद पद के लिए चुने गए प्रत्याशियों का परिचय महामंत्री सोनू बिरथरे द्धारा करवाया गया। इस दौरान प्रदेश संगठन प्रभारी केशवसिंह भदौरिया ने कहा कि भाजपा में लोकतंत्र देखने को मिलता है किसी और पार्टी में यह देखने को नहीं मिलता है। पार्षद पद के लिए जो उम्मीदवार भाजपा ने चुने है वह पूरी ताकत के साथ मैदान में उतार जाए। आजादी के इतिहास में जो कार्य भाजपा के कार्यकाल में हुआ है वह कभी नहीं हुआ। जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ता पूरी ताकत से उतर जाएं। हमें गर्भ है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर जिनके नेतृत्व में हम इस चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!