Press "Enter" to skip to content

दो बाइक आमने—सामने टकराई, पिता, पुत्र व पुत्री घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के लुकवासा क्षेत्र में मंडी के पास दो बाइकों की आमने—सामने भिडंत हो गई। घटना में एक बाइक पर सवार पिता, पुत्र व पुत्री घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार कल्याणसिंह गुर्जर अपने बच्चों बंटी 8 वर्ष व पुत्री सुनीता 10 वर्ष जो की बीमार थे, बाइक से डॉक्टर को दिखाने के लिए ले गया था। ​बच्चों को दिखाने के बाद वह वापस अपने गांव बूढ़ा डेंगर जा रहा था। जब वह लुकवासा मंडी के पास पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता, पुत्र व पुत्री जमीन पर गिर गए और चोटिल हो गए। वहीं दूसरे बाइक चालक को चोट नहीं आई। घटना की जानकारी ​लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई एवं  बदरवास 108 पायलेट राजेश यादव एवं emt फूल सिंह ने बदरवास स्वास्थ केंद्र भर्ती कराया उसके बाद उनकी हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!