शिवपुरी। सिरसौद थाने के कुंवरपुर गांव में नौ साल की बच्ची को सांप ने डस लिया। बच्ची का पैर पड़ने पर सांप ने डस लिया। परिजन अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक रागिनी पत्नी देवेंद्र परिहार निवासी कुंवरपुर गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे सरकारी बोरवेल पर नहाने गई थी। कचरे के ढेर पर बच्ची का दाहिना पैर पड़ा, उसमें छुपे सांप ने डंस लिया। परिजन जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।






Be First to Comment