Press "Enter" to skip to content

नरवर में धुवाई गेट पर एटीएम उखाड़ बाहर लाए बदमाश, तोड़फोड़ कर भागे / Narwar News

शिवपुरी। नरवर के धुवाई गेट के पास प्राइवेट कंपनी की एटीएम को बदमाशों ने उखाड़ लिया और बाहर तक ले आए। भारी भरकम मशीन ले जाने में असफल रहे तो तोड़फोड़ करके भाग गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक इंडिया-1 एटीएम के नाम से धुवाई गेट नरवर (माधव चौक) पर लगा है।

21-22 जून की दरम्यानी रात बदमाश एटीएम केविन के अंदर घुसे और एटीएम को उखाड़कर गेट तक ले आए। कैश चुराने के लिए बदमाशों ने एटीएम का गेट, प्रजेंटर, डिस्प्ले तोड़ दिया। लेकिन कैश चुराने में कामयाब नहीं हो सके। कंपनी के कर्मचारी महेंद्र व्यास ने नरवर पुलिस थाने में मामले की लिखित शिकायत की है। पिछले महीने भी अज्ञात युवक ने एटीएम से कैश चुराने की कोशिश की थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!