Press "Enter" to skip to content

ट्रैक्टर बाइक की आमने सामने भिडंत, एक की मौत, दो घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में रई चौराहे के पास बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठे बाप-बेटे गंभीर घायल हो गए जिन्हें पिछोर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

जनकारी के अनुसार भडोरा (मायापुरा) का रहने वाला मोहन आदिवासी अपने 5 साल के बेटे हेमंत और रिश्तेदार हरिशंकर आदिवासी के साथ पिछोर से आगार किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे तभी रई चौराहे के पास सामने की ओर से लापरवाही से चलाते हुए ट्रैक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में हरिशंकर आदिवासी की मौके पर ही मौत हो गई। और बाप-बेटे दोनों गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना लोकेशन पर मौजूद एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस पर हेमंत सिंह और जगदीश साहू घायलों को तत्काल पिछोर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!