शिवपुरी। दूरसंचार वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्धारा कल्याण व पुर्नवास बोर्ड (वार्ब) की बैठक राजीव लोचन शुक्ल, जिला कल्याण अधिकारी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कल्याण एवं पुर्नवास (वार्ब) की बैठक का आयोजन केंद्रीय अद्र्धसैनिक बलों (आई.टी.बी.पी, सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, एस.एस.बी एवं केन्द्रीय औधोगिक सुरक्षा बल) के सेवानिवृत पदाधिकारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए त्रैमासिक आधार पर दूरसंचार वाहिनी के प्रांगण में प्रत्येक तिमाही में किया जाता है। यहां उल्लेखनीय है कि बैठक वार्तालाप के दौरान सेवानिवृत पदाधिकारियों को पुनः स्वरोजगार प्रदान की जाने वाली अन्य एजेंसियों की तरफ से प्रदान की जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं, पेंशन संबंधी लाभ तथा सेवानिवृत्त पदाधिकारियों की बल से संबंधित समस्या इत्यादि पर विस्तृत कार्यवाही कर उन सभी के निराकरण हेतु संबंधित कार्यालयों तक मुद्दों को प्रेशित किया जाता है।
इस अवसर पर उपमहानिरीक्षक राजीव लोचन शुक्ल, जिला कल्याण अधिकारी, द्वारा सभी सेवानिवृत कार्मियों को कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। पूर्व तिमाही में आयोजित बैठक में जाहिर किये गये दो मुद्दों का निराकरण उपरांत यथास्थिति से संबंधित सेवानिवृत्त पदाधिकारी को अवगत कराया गया। बैठक के दौरान सेवानिवृत पदाधिकारियों द्वारा सेना की तरह सेवा के दौरान मरणोपरान्त शहीद का दर्जा दिलवाने, पैरामिलिट्री सर्विस पे, एक्स सर्विसमैन का दर्जा, सी.पी.सी कैन्टीन में मिलने वाले सामान पर जीएसटी में छूट प्रदान करने, सेवानिवृत्त कर्मियों का आयुश्मान कार्ड बनवाने हेतु आदि महत्वपूर्ण मुद्दे उठाये गए। उपरोक्त मुद्दों को जिला कल्याणकारी अधिकारी द्वारा बल मुख्यालय को भेजने का आश्वासन देते हुये बैठक की समापन की घोषणा की गई।

आईटीबीपी दूरसंचार वाहिनी में सेवानिवृत पदाधिकारियों की त्रैमासिक कल्याण एवं पुर्नवास बैठक आयोजित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment