Press "Enter" to skip to content

दंपती को पीटा, कहा- चुनाव में मेरी पत्नी को देना वोट, नहीं तो हाथ-पैर बांधकर तलघर में डाल देंगे / Shivpuri News

शिवपुरी। कोलारस थाने के ग्राम बैरासिया में सरपंच पद की महिला प्रत्याशी के पति पर एक दंपत्ति ने कार से 6 से 7 गुंडों के साथ आकर मारपीट व हाथ पैर बांधकर तलघर में चुनाव तक डालने की धमकी देने के आरोप लगाए है। साथ ही पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार कल्ला पुत्र रामजीलाल निवासी गौरा कस्बा ने अपने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर दिए लिखित शिकायती आवेदन में बताया है कि मैं आटा चक्की पर मैं पत्नी चमेली बाई के साथ गया था। तभी वहां रामजी राणा, करन सिंह जाटव सहित 6 से 7 अन्य लोग कार से आए और उन्होंने मेरे व पत्नी चमेली बाई के साथ मारपीट की।

साथ ही कहा कि अपने रिश्तेदार धर्मेंद्र का प्रचार मत करना व वोट मेरी पत्नी ममता राणा को देना।जब मैंने कहा कि इस बार वोट रिश्तेदार को दूंगा तो उन्होंने धमकी दी कि चुनाव प्रचार किया और पत्नी को वोट नहीं दिए तो तुम्हारे हाथ-पैर काट दिए जाएं। या फिर हाथ पैर बांधकर चुनाव तक के लिए तलघर में डलवा दूंगा। इससे भयभीत दंपत्ति अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचे जहां, घंटों इंतजार के बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है।

जांच कर रहे हैं
मारपीट व धमकी का आवेदन थाने में परिजनों के साथ दिया है, हम मामले की जांच कर रहे हैं। -मनीष शर्मा, नगर निरीक्षक कोलारस

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!