Press "Enter" to skip to content

खेत पर जा रहे किसान की मारपीट, केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। बामौरकला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बुढेरा में रंजिश को लेकर एक किसान की मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

फरियादी अनेक पुत्र परमा जाटव 23 साल निवासी बुढेरा ने बताया कि बीते रोज वह अपने घर से खेत पर जा रहा था जैसे ही तालाब के पुल पर पहुंचा तो वहां पर बली जाटव, लालसिंह जाटव मिले और रंजिश पर गाली—गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो सभी ने एक साथ हमला बोल दिया और लात—घूसों व पत्थरों से मेरी मारपीट कर दी जिससे शरीर में जगह—जगह चोटें आई। घटना के बाद उक्त लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!