Press "Enter" to skip to content

8 साल का किशोर पेड़ पर चढ़कर तोड़ रहा था जामुन, बैलेंस बिगड़ा तो जमीन पर गिरकर हुआ घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कांकर में एक 8 वर्षीय किशोर पेड़ से गिरकर घायल हो गया। घा​यल किशोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार कन्हैया आदिवासी पुत्र भीकम 8 वर्ष आज सुबह जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था तभी उसका संतुलन बिगड़ कर और वह जमीन पर जा गिरा। जमीन पर गिरने से उसकी हालत खराब हो गई और शरीर में कई जगह चोट आई। गंभीर अवस्था में कन्हैया के माता—पिता उसे अस्पताल लेकर आए और इलाज के लिए भर्ती करवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!