शिवपुरी। आठवें योग दिवस की थीम योगा फॉर ह्यूमेनिटी के आधार पर गुरूनानक इंटरनेशनल स्कूल परिसर में विद्यार्थियों के साथ—साथ अभिभावक व अध्यापकों को भी योगाभ्यास कराया गया। इसके बाद प्राचार्य पूर्णिमा अग्रवाल ने बताया कि योग दिवस मात्र एक समारोह नहीं है अपितु इसा लक्ष्य विद्यार्थी का सर्वागीण विकास करना है। योग हमें हमारी भारतीय ऋषि मुनियों की पुरातन संस्कृति व सभ्यता से जोड़कर रखता है। इसके बाद योगाभ्यास का प्रारंभ किया गया। भागवत गीता के अनुसार योग स्वयं की, स्वयं के द्धारा, स्वयं के लिए की गई अंर्तयात्रा है। योगाभ्यास योग प्रशिक्षक मेघा सोनी द्धारा पद्मासन, भुजंगासन, पद्मासन, वज्रासन, अर्धच्क्रासन, मकरासन इत्यादि का अभ्यास कराया गया साथ ही प्राणायाम अनुलोम—विलोम, भ्रामरी का अभ्यास भी किया गया। इस योग अभ्यास को अभिभावकगणों व विद्यार्थियों द्धारा पूरे उत्साह के साथ किया गया व काफी सराहना की गई। इसके बाद डायरेक्टर महिपाल अरोरा द्धारा योगाभ्यास को मात्र अभ्यास न मानते हुए दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बताया। साथ ही बताया गया कि अंतराष्ट्रीय योग दिवस विश्व को भारत की देन है। वसुदैव कुअुम्बकम तथा भाईचारे की भावना का विकास होता है। कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों ने योग के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। अभिभावकों द्धारा कार्यक्रम को सराहना मिलने के बाद अन्य कार्यक्रम का आयोजन इसी तरह किया जाएगा।

गुरूनानक इंटरनेशनल स्कूल में आंठवा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment