शिवपुरी| मप्र हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच ने साढ़े तीन माह से गायब नाबालिग को ढूंढने का जिम्मा शिवपुरी एसपी को दिया है। मां की याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने स्पष्ट किया कि एसपी जांच का जिम्मा किसी अधीनस्थ अधिकारी को नहीं देंगे और सभी शपथ पत्र स्वयं ही प्रस्तुत करेंगे। दरअसल, मां ने याचिका दायर करते हुए कुछ लोगों पर नाबालिग बेटी को बंदी बनाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को हुई सुनवाई में कोर्ट को बताया कि याचिका 29 अप्रैल को दायर की गई है। नाबालिग 10 अप्रैल से लापता है। शासन की ओर से पैरवी करते हुए गवर्नमेंट एडवोकेट संजय शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व भी नाबालिग घर से भाग गई थी। तब पुलिस ने उसे बरामद किया था और 1 फरवरी को उसके कथन भी दर्ज किए गए थे। अगली सुनवाई 28 जून को होगी।

एसपी को मिला नाबालिग को ढूंढने का जिम्मा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment