Press "Enter" to skip to content

महल कॉलोनी की नालियां चौक, सड़क पर फैल रहा गंदा पानी, नपा नहीं कर सुनवाई / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर की महल कॉलोनी के रहवासी इन दिनों नाली चोक होने की समस्या से परेशान है। नाली चौक होने से सड़कों पर गंदा पानी फैल रहा है जिससे यहां के रहवासियों व आने—जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर रहवासियों ने नपा में अपनी शिकायत दर्ज करवाई लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

एक तरफ जहां नगर पालिका चुनाव चल रहे हैं। वहीं नपा में लड़ रहे कुछ नए तो कुछ पूर्व विजेता प्रत्याशी चुनावी मैदान में है जो अब क्षेत्र के लोगों से वार्ड के विकास की बड़ी—बड़ी बातें कर रहे हैं लेकिन क्षेत्रवासियों को भी पता है यह सिर्फ बातें है। चुनाव निकल जाने व जीतने के बाद किसी को भी वार्ड के रहवासियों की फिक्र नहीं होती। ऐसा ही हाल महल कॉलोनी में हो रहा है। यहां की नालियां चौक हो गई है और चारों तरफ गंदा पानी फैल रहा है। इसको लेकर वार्ड से चुनाव लड़ रहे पार्षद पद के प्रत्याशी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं वह तो सिर्फ किसी तरह चुनाव जीतने की जुगत लगा रहे हैं। रहवासियों ने नपा में भी अपनी फरियाद सुनाई लेकिन वहां भी किसी ने सुनवाई नहीं की। पानी फैलने से कीचड़ हो रहे हैं और इस गंदे पानी से होकर यहां के र​हवासियों को निकलना पड़ रहा है। रहवासियों ने कहा कि अगर यही स्थिति रही तो चुनाव में हम कैसे किसी को वोट देंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!