Press "Enter" to skip to content

बाइक में लोडिंग ने मारी टक्कर 2 घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार अजय जाटव व कल्लू जाटव निवासी ग्राम क्यारा तहसील खनियांधाना अछरौनी में बरसाती लेने जा रहे थे। जब वह अछरौनी व क्यारा के बीच पहुंचे तो सामने से एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप आ रही थी। वाहन को देखकर हमने बाइक को सड़क के किनारे कर लिया, लेकिन पिकअप के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए सामने से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही हम जमीन पर गिर गए और गंभीर चोटिल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और हमें इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!