शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर आए आलोक निवासी पिछोर ने बताया कि वह फोटोग्राफी का काम करता है। बीती 12—13 मई को वह पिछोर के ग्राम विजयपुर में आकाश पुत्र लखनलाल की शादी में वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी करने के लिए गया हुआ था। जब वरमाला का समय चल रहा था उस समय कुछ लोगों ने जबरदस्ती फोटो खींचने के लिए कहा। जिस पर मैंने मना कर दिया। इसी बात पर उन्होंने कैमरे में लात मारकर फोड़ दिया और हमारी मारपीट की। उस समय लड़के वालों ने मामले को शांत करवाया और कहा कि बाद में नुकसान की भरपाई कर देंगे और इसकी थाने में शिकायत मत करना। लेकिन अब बहुत अधिक समय हो गया लेकिन हमारे नुकसान की भरपाई नहीं की। जब हम आकाश के पास गए तो उसने नुकसान की भरपाई करने से इंकार कर दिया। आलोक ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

शादी समारोह में कैमरामैन का तोड़ा कैमरा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment