Press "Enter" to skip to content

असामाजिक तत्वों ने बाउंड्री बना कर दिया पानी ​का निकास बंद, अब कॉलोनी हो रही जलमग्न / Shivpuri News

शिवपुरी। वार्ड नं. 38 शांतिनगर के रहवासी बृजभूषणसिंह, संजय सिनखेडकर, ममता श्रीवास्तव, देवी रजक ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाया था। आज वह उसी मकान में निवास कर रहे हैं। लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने वाउंड्री बनाकर पानी की निकासी को पूर्णत: बंद कर दिया है जिससे बरसात में पूरा पानी कॉलोनी में 5—5 फुट तक भर जाता है। पूर्व की बरसात में भी यही समस्या थी उस समय थाना प्रभारी फिजीकल को शिकायत की थी जिस पर उन्होंने बाउंड्री को तुड़वा दिया था लेकिन इसके बाद फिर से असामाजिक तत्वों ने बाउंड्री खड़ी कर दी। मामले को लेकर मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, नगर पालिका व कलेक्टर को जनसुनवाई में आवेदन दिया लेकिन अभी तक उसका कोई निराकरण नहीं हआ। इसलिए इस समस्या को जल्द दूर कराया जाए नहीं तो पूरी कॉलोनी जलमग्न हो जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!